भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
फोटो नंबर--39-- जागरण न्यूज नेटवर्क, जींद : जिले में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। इस
फोटो नंबर--39--
जागरण न्यूज नेटवर्क, जींद :
जिले में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते युवा भाजपा पदाधिकारियों ने सोमवार को सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी जितेंद्र चहल की अध्यक्षता में बस अड्डे पर सदस्यता अभियान चलाया। इसमें बस अड्डे पर आने वाले युवाओं तथा महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। जिला प्रभारी जितेंद्र चहल ने बताया कि सोमवार को बस अड्डे पर चला गए सदस्यता अभियान में लगभग 500 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रत्येक मंडल पर सात हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए जिलेभर में एक लाख पांच हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए भाजपा की युवा टीम बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस अवसर पर युवा भाजपा के जिला प्रधान संदीप ¨सधु, नरेश ठाकुर, राहुल, सत्यवान, जसबीर, प्रवीण मौजूद थे।
उचाना में भाजपा सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए सोमवार को उचाना कलां में सदस्या अभियान चलाया गया। ग्राम प्रभारी मनोज नचार की अगुवाई में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज नचार ने कहा कि आज युवा वर्ग में सबसे अधिक उत्साह दिखाई दिया जा रहा है। आज युवा वर्ग को भाजपा में अपने हित सुरक्षित नजर आ रहे है। देश को सशक्त बनाना है तो सशक्त भाजपा बनानी होगी। गांवों में विकास कार्य तेजी हो, गांवों को शहरों की भांति सुविधाएं मिले इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र ¨सह प्रयासरत है। इस मौके पर सुरेंद्र श्योकंद, इंद्र फौजी, काला श्योकंद, सत्ता जोगी, देवा ¨सह मौजूद रहे।