Move to Jagran APP

महिलाओं की कबड्डी कल, पहुंचेगी भारतीय टीम की सदस्य रामभतेरी व सुमन

ढांसा बॉर्डर पर गुलिया खाप तीसा 40 दिन से धरने पर बैठी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 07:40 AM (IST)
महिलाओं की कबड्डी कल, पहुंचेगी भारतीय टीम की सदस्य रामभतेरी व सुमन

संवाद सूत्र,बादली : ढांसा बॉर्डर पर गुलिया खाप तीसा 40 दिन से धरने पर बैठी है। किसान आंदोलन के समर्थन में चल रहे इस धरने को अनेक लोग समर्थन दे चुके हैं। गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद गुलिया ने कहा कि 18 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं को किसान आंदोलन में लामबंद किया जाएगा। महिलाओं का किसान आंदोलन में जोड़ना जरूरी है। ढांसा बॉर्डर पर महिलाओं की कबड्डी के साथ-साथ हरियाणा-पंजाब की लड़कियों का हरियाणा स्टाइल मैच होगा। जिससे भारतीय टीम की सदस्य रामभतेरी व सुमन हिस्सा लेंगी। कबड्डी के कोच रामबीर भी पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से 18 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। धरने पर सर्व खाप के प्रधान डा. ओमप्रकाश धनखड़ ने सर्व खाप की ओर से विनोद गुलिया को किसान रतन से सम्मानित किया। धरना स्थल पर गांव सिलाना निवासी संदीप राठी ने अपने ट्रैक्टर से अनेक करतब किए। बॉक्स :

loksabha election banner

धरने के दौरान अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव डंपी अहलावत, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश बेनीवाल, कादियान खाप के प्रधान बिल्लू कादियान, सतबीर सिंह एडवोकेट, संजय पहलवान, यमुनानगर के गांव छछोली निवासी राजीव, दीपक धनखड़, खेड़का गुर्जर निवासी योगेंद्र, सिलाना निवासी नीरज, धनखड़ खाप के प्रधान युद्धबीर धनखड़, भारतीय किसान यूनियन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर आदि ने किसान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। बेरी व्यापार मंडल के प्रधान अत्तर सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं खानपुर खोरड़ा निवासी ट्रैक्टरों का काफिला लेकर धरने पर पहुंचे। धरने पर ब्रह्मानंद कादियान, रामचंद्र यादव, वेदपाल गुलिया, हिम्मल पहलवान, रामनिवास यादव गांव देवरखाना, रोहतास गांव बुपनिया, कप्तान गुलिया, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश झामरी, गांव बिरोहड़ से बिजेन्द्र सहरावत, गांव खानपुर से अमित आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.