महिला ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी, मौत
बेरी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में
संवाद सूत्र, बेरी : क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाते हुए आत्महत्या की है। मामला परिजनों के संज्ञान में आने के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मृतका बेरी निवासी 32 वर्षीय मोनिका के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को सुबह घर पर ही मौजूद थी। लेकिन कुछ समय बाद मोनिका ने घर के ऊपर बने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटके हुए देखा तो महिला को संभाला। उपचार के लिए उसे अस्पताल में ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। - बेरी पुलिस थाना के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि उन्होंने मृतका की मां के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।