धुंध के कारण ²श्यता रही 10 मीटर से भी कम
झज्जर। शनिवार को धुंध ने फिर से अपना असर दिखाया। धुंध के कारण सुबह के
जागरण संवाददाता,झज्जर : शनिवार को धुंध ने फिर से अपना असर दिखाया। धुंध के कारण सुबह के समय शहरी क्षेत्र में ²श्यता 10 मीटर भी मुश्किल से रही। वहीं अगर ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो ²श्यता काफी कम थी। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि शुक्रवार रात के बाद से ही बाहरी क्षेत्रों में गाड़ी चालक के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल का काम रहा। इधर, इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। रफ्तार में दौड़ने वाले वाहन चालक दिन में भी रेंगते हुए नजर आए। हेड लाइट जलाकर दिन में लोगों ने सफर किया। ताकि विपरित दिशा से आने वाले वाहन चालक भी गति को लेकर सजग रहें। हालांकि, आगामी दिनों में भी मौसम ठंडा रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम के मिजाज और हो रही बूंदाबांदी से फसलों को फायदा मिला है। अगर दिन के समय धूप खिलती है तो फसलों को ठंड से अधिक नुकसान नहीं होगा। अगर अधिक ठंड बढ़ती है तो विशेषज्ञों के मुताबिक किसान फसलों में सिचाई कर दें। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर में 9 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से ठंडी हवा चली। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस ही मापा था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है।