बाढ़सा पहुंचे हर्षवर्धन, COVID-19 Positive मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बाढ़सा स्थित एम्स पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिये COVID-19 Positive मरीजों से भी बात की।
जेएनएन, झज्जर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन रविवार को बाढ़सा स्थित एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने Coronavirus COVID-19 पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की। मंत्री ने विडियो कॉलिग के जरिए COVID-19 Positive दो मरीजों से भी बातचीत की। हर्षवर्धन ने कहा कि मरीजों को यहीं नहीं, बल्कि यहां से जाने के बाद भी शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करना होगा।
हर्षवर्धन ने दूसरे राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से भी हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना पॉजिटव मरीजों के जल्द स्वास्थ होने की कामना की। बता दें, बाढ़सा में उपचार के लिए दिल्ली से 153 मरीज लाए गए हैं, जिनमें से 121 पॉजिटिव पाए गए हैं। नए सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आंकड़ा 85 से बढ़कर 121 पर पहुंच गया है। कुल 153 मरीजों में से करीब 120 से 125 निजामुद्दीन क्षेत्र से संबंध रखते हैं, जबकि अन्य नए मरीजों को यहां पर अभी शिफ्ट नहीं किया गया है।
एम्स प्रबंधन की ओर से इन्हें बकायदा फ्लैट के अलग-अलग कमरों में रखा गया है। जहां पर प्रशिक्षित स्टॉफ के अलावा अन्य किसी को भी जाने की अनुमति नहीं हैं। नोडल अधिकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी की अनुपालना की जा रही हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें