रोहद टोल पर सुरक्षाकर्मियों ने कार चालक का सिर फोड़ा, दो गिरफ्तार
रोहद टोल पर सुरक्षाकर्मियों ने कार चालक का सिर फोड़ा दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : नेशनल हाइवे-9 के रोहद टोल प्लाजा पर सोमवार की दोपहर सुरक्षाकर्मियों और एक कार चालक के बीच झगड़ा हो गया। इसमें सिर में चोट लगने से कार चालक जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, अस्पताल में घायल पर स्टाफ के साथ उलझने का आरोप है। जानकारी के अनुसार रोहतक का निवासी पोरस किसी काम के सिलसिले में परिवार सहित दिल्लीगया हुआ था। दोपहर बाद वापस रोहतक जा रहा था। जब रोहद टोल पर पहुंचे तो उन्होंने कार फास्ट टैग लेन से निकालने का प्रयास किया। इस पर टोल कर्मियों ने गाड़ी दूसरी लेन में ले जाने के लिए कहा। दूसरी लेन में भीड़ थी। इस पर कार चालक व टोल के सुरक्षा कर्मियों केबीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। मारपीट में कार चालक पोरस जख्मी हो गया। कार सवार परिजनों व लोगों ने बीचबचाव करके उसे छुड़ाया। घायल को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां पर एमएलआर को लेकर बहस हुई। उस वक्त डाक्टर दूसरी जगह व्यस्त थे। घायल ने स्टाफ नर्स से एमएलआर काटने के लिए कहा। इस पर नर्स ने जवाब दिया कि एमएलआर तो डाक्टर ही बनाएंगे। इस पर बहस हुई। कुछ ही देर में डॉक्टरआए। इधर, पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। बाद में घायल ने जब माफी मांगी, तब मामला शांत हुआ। उपचारके बाद घायल व उसके परिजन रोहतक रवाना हो गए।दो आरोपित गिरफ्तार :आसौदा थाना पुलिस ने घायल पोरस की शिकायत पर केस दर्ज करते हुएजांच शुरू कर दी। दो आरोपित सुरक्षा कर्मियों को काबू कर लिया। इनमें दीपक व संदीप शामिल हैं। जांच अधिकारीप्रवीण ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।