Move to Jagran APP

रात को ठंड और दोपहर में मौसम हो रहा गर्म

-बुधवार को अधिकतम दो और न्यूनतम एक डिग्री बढ़ा तापमान

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:00 AM (IST)
रात को ठंड और दोपहर में मौसम हो रहा गर्म

-बुधवार को अधिकतम दो और न्यूनतम एक डिग्री बढ़ा तापमान

loksabha election banner

-7 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री वह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचने की संभावना

जागरण संवाददाता,झज्जर :

पिछले कई दिनों से रात के समय ठंड व दोपहर के समय मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम लगातार परिवर्तनशील चल रहा है। जहां रात के समय ठंड अपना असर दिखाती है, वहीं सुबह होते ही ठंड कम होने लगती है। दोपहर तक तो ठंड मानो खत्म सी हो जाती है। साथ ही तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार को भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को जहां अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, वहीं शनिवार न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आगामी दिनों में भी तापमान में कोई गिरावट की संभावना नजर नहीं आ रही। उल्टा तापमान बढ़ सकता है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में 16 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चली। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। आगामी सप्ताहभर की बात करें तो 7 मार्च का दिन सप्ताहभर में सबसे गर्म दिन रहने की संभावना है। 7 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। वहीं सप्ताहभर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहेगा।

आगामी दिनों का संभावित तापमान

बॉक्स :

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

3 मार्च 31 डिग्री 14 डिग्री

4 मार्च 32 डिग्री 14 डिग्री

5 मार्च 32 डिग्री 14 डिग्री

6 मार्च 32 डिग्री 17 डिग्री

7 मार्च 34 डिग्री 18 डिग्री

8 मार्च 33 डिग्री 16 डिग्री

9 मार्च 32 डिग्री 16 डिग्री

10 मार्च 33 डिग्री 17 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.