बरसात के साथ ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की परेशानी
संवाद सूत्र, बेरी : बृहस्पतिवार दोपहर बाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव माजरा, दूबलधन, सिवाना,
संवाद सूत्र, बेरी : बृहस्पतिवार दोपहर बाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव माजरा, दूबलधन, सिवाना,चिमनी, ढराणा, बाकरा में बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है। एकाएक हुई ओलावृष्टि ने सरसो की फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही जिला के बादली एवं माछरौली क्षेत्र में भी कुछ समय के लिए ओलावृष्टि हुई है। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। बदले हुए मौसम में जहां बरसात के कारण नुकसान होने की उम्मीद नहीं थी, वहीं ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ी है।
कृषि अधिकारी सतीश मेहरा का कहना है कि देर शाम तक 11 एम एम बरसात हुई है। जबकि बरसात अभी तक जारी है। अधिकारी के अनुसार फिलहाल आंशिक ओलावृष्टि से नुकसान की संभावना कम है। हालांकि, गेंहू की फसल के लिए बरसात अनुकूल है।