तेज हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप ने दी राहत
बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह हवा तेज होने के कारण लोग ठिठुरते रहे। कुछ देर के लिए हलका कोहरा भी छाया। दोपहर के समय धूप निकली तो जनजीवन को राहत मिली। स्कूलों में फिलहाल छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में धूप निकलते ही पार्कों में बच्चे अभिभावकों के साथ मस्ती करने पहुंच रहे हैं। तीन दिनों तक लगातार उठापटक के बाद अब दो दिन से धूप तो निकल रही है मगर ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। इसी कारण न्यूनतम तापमान छह डिग्री के स्तर तक गिरा। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दो दिन पहले जो बारिश हु
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह हवा तेज होने के कारण लोग ठिठुरते रहे। कुछ देर के लिए हलका कोहरा भी छाया। दोपहर के समय धूप निकली तो जनजीवन को राहत मिली। स्कूलों में फिलहाल छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में धूप निकलते ही पार्कों में बच्चे अभिभावकों के साथ मस्ती करने पहुंच रहे हैं। तीन दिनों तक लगातार उठापटक के बाद अब दो दिन से धूप तो निकल रही है, मगर ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। इसी कारण न्यूनतम तापमान छह डिग्री के स्तर तक गिरा। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दो दिन पहले जो बारिश हुई है, उसका असर कई दिनों तक दिखेगा। 20 जनवरी के बाद फिर से बारिश की संभावना बन सकती है। ठंड में लापरवाही बरती तो हो सकते हैं बीमार :
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस महीने के अंदर ठंड में उतार-चढ़ाव रहेगा। ऐसे में लापरवाही ठीक नहीं होगी। ठंड की विदाई तक सेहत का ख्याल रखें। बच्चों और बुजुर्गाें के लिए अधिक सावधानी जरूरी है।