Move to Jagran APP

हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेगे सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: अपनी मागों को लेकर 9 मई से हड़ताल पर बैठे 300 सफाई

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 11:21 PM (IST)
हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेगे सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

loksabha election banner

अपनी मागों को लेकर 9 मई से हड़ताल पर बैठे 300 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद देर शाम सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी के साथ हुई बातचीत में हड़ताल खत्म करने घोषणा करने के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वे अब पूरी तन्मयता के साथ सफाई का काम करेगे और अपने शहर को साफ-स्वच्छ बना देंगे। शुक्रवार सुबह से ही सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।

अब हट जाएंगे डीसी रेट पर लगाए गए कर्मचारी:

नगर परिषद की ओर से करीब 100 से ज्यादा कर्मचारियों को डीसी रेट पर लगाया गया था। तीन दिन पहले ही डीसी की अनुमति पर इन कर्मचारियों की भर्ती हड़ताल समाप्त होने तक की गई थी। अब इन कर्मचारियों को डीसी रेट के आधार पर उनका मेहनताना दे दिया जाएगा। नप के सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद इन कर्मचारियों से शुक्रवार से काम नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार दोपहर को इन कर्मचारियों ने भी हड़ताली कर्मचारियों के कहने पर काम छोड़ दिया था और नियुक्ति पत्र देने की माग की थी लेकिन मौके पर पहुचे सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने उन्हे समझा-बुझाकर सफाई का काम लिया था।

--------------

हड़ताल खत्म हो गई है। सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह से काम पर लौट आएंगे। डीसी रेट पर लगाए गए कर्मचारियों को उनकी हाजिरी के अनुसार मेहनताना दे दिया जाएगा। अब आगे उनसे काम नहीं लिया जाएगा।

-अपूर्व चौधरी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.