Move to Jagran APP

27 अगस्त से शुरु होंगी खेल प्रतियोगिताएं

खेलो इंडिया यूथ गेम की तर्ज पर हरियाणा में हो रहा आयोजन 20 स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगी युवा प्रतिभाएं

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 06:20 PM (IST)
27 अगस्त से शुरु होंगी खेल प्रतियोगिताएं

जागरण संवाददाता, झज्जर : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 27 से 29 अगस्त तक खेलो इंडिया यूथ गेम की तर्ज पर राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं का आयोजन होना हैं। 20 तरह की स्पर्धाओं में युवा प्रतिभाएं हिस्सा ले सकती हैं। जिसके ट्रायल के लिए विभाग की ओर से स्टेडियम एवं खेल के हिसाब से शेड्यूल जारी किया गया है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक के मुताबिक इन खेलों में पुरूष या महिला 18 वर्ष (01.01.2003 या इससे बाद की जन्म तिथि) में खेल या इवेंट के ट्रायल के लिए स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी के पास जन्मतिथि की प्रमाणिकता हेतू जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट, इनमें से कोई दो दस्तावेज होने आवश्यक हैं। उक्त ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेगा। जो कि जिला झज्जर का स्थायी निवासी है अथवा जिला झज्जर में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान सरकार की हिदायतों अनुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। ट्रायल के लिये सभी खिलाड़ी अपना खेल सामान स्वयं लेकर आएंगे। ट्रायल के लिए जारी हुआ शेड्यूल

loksabha election banner

आर्चरी आर्चरी अकादमी, गांव धौड़ 11.08.2021 को प्रात: 10.30 बजे एथलैटिक्स राजीव गांधी खेल परिसर, खरहर 12.08.2021 को प्रात: 8.30 बजे बैडमिटन जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 12.08.2021 को प्रात: 09.00 बजे बास्केटबाल राजीव गांधी खेल परिसर, डीघल 10.08.2021 को दोपहर 3.00 बजे मुक्केबाजी जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 11.08.2021 को प्रात: 8.00 बजे वजन लिया जाएगा। ट्रायल प्रात: 10.00 बजे साईकलिग राजीव गांधी खेल परिसर, पलडा 13.08.2021 को प्रात: 10.00 बजे फुटबाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपूर 12.08.2021 को प्रात: 10.30 बजे लड़कियों व दोपहर 3.00 बजे लड़कों की ट्रायल ली जायेगी जिम्नास्टिक्स जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 10.08.2021 को सायं 4.00 बजे हाकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परनाला 12.08.2021 को प्रात: 10.00 बजे हैण्डबाल राजीव गांधी खेल परिसर, बरहाणा 10.08.2021 को सायं 4.00 बजे जुडो डा. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ। 11.08.2021 को जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में प्रात: 9.00 बजे से 12.30 बजे तक वजन लिया जायेगा तथा दिनांक 12.08.2021 को प्रात: 9.00 बजे ट्रायल कबडडी जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 12.08.2021 को प्रात: 9.00 बजे लड़के व 13.08.2021 को प्रात: 9.00 लड़कियों के ट्रायल होंगे खो-खो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भम्भेवा 11.08.2021 को प्रात: 10.30 बजे लडकें व दोपहर 11.30 बजे लडकियों की ट्रायल ली जाएगी लान टैनिस जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर 11.08.2021 को प्रात: 10.00 बजे शूटिग कारगिल शूटिग अकादमी, नजदीक रेलवे स्टेशन, गांव झाडली 13.08.2021 को प्रात: 8.00 बजे तैराकी एच.एल. सिटी, बहादुरगढ। 13.08.2021 को प्रात: 9.00 बजे टेबल टेनिस डा. भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ 12.08.2021 को प्रात: 10.00 बजे कुश्ती जयबीर अखाडा, बूपनियां 11.08.2021 को प्रात: 10.00 बजे 11.08.2021 को लड़के व लड़कियों का वजन सुबह 8.00 बजे जयबीर अखाडा, बूपनियां में लिया जाएगा वेटलिफ्टिग डा. भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ 10.08.2021 को प्रात: 8.00 बजे वालीवाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डीघल 11.08.2021 को दोपहर 2.00 बजे लडके व दिनांक 12.08.2021 को दोहपर 3.00 बजे लड़कियों का ट्रायल लिया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.