अंडर-17 में सोनिया, शीतल और अंडर-19 में ईशा, संध्या ने मारी बाजी
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: गाव दुल्हेड़ा के स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोि
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
गाव दुल्हेड़ा के स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-17 व अंडर-19 के कुश्तियों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में यूथ काग्रेस के महासचिव दीपक देशवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेलों से जहा हमारा शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह समय बहुत पीछे चला गया है जब लड़का-लड़कियों में फर्क समझा जाता था। अब लड़कियों लड़कों के समान है। वह किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आह्वान किया कि वे अपने बेटियों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें। प्रतियोगिता में ये रहे विजेता:
अंडर-17 में सोनिया ढहराणा, शीतल छारा, कीर्ति साल्हावास, भतेरी रूडीवास, सोनिका दुल्हेड़ा , अंजलि जहागीरपुर, ज्योति आसोदा, प्रियंका छारा, सुनीता मातनहेल व प्रिया झज्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं अंडर-19 में खिलाड़ी ईशा आसोदा, संध्या दादरी तोए, मुस्कान दुल्हेड़ा, नेहा आसोदा, कोमल दलाल बहादुरगढ़, सुनैना आसोदा, सोनल दुल्हेड़ा, अनीता छुछकवास ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत हासिल की। सभी विजेताओं को दीपक देशवाल और कोच पूर्णमल ने बधाई दी।
इस मौके पर कोच पूर्ण, जयंत सरपंच डाबोदा, मोहित पहलवान, जीते बुपनिया, बुल्लड़ पहलवान, शोला पहलवान, राधे पंडित, देवेंद्र दलाल, डीपीई धर्मपाल, उमेश, रवींद्र, ओमबीर संजय कोच सत्ते सरपंच छुड़ानी आदि मौजूद रहे।