जम्मू-कश्मीर के डोडा हादसे में बलिदान हो गए झज्जर के वीर सपूत मोहित, साल भर पहले हुई थी शादी; गांव में शोक की लहर
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए, जिनमें झज्जर के ...और पढ़ें

डोडा हादसे में झज्जर का वीर सपूत मोहित बलिदान
HighLights
डोडा में सेना वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
झज्जर के गिजाड़ोद गांव के मोहित भी बलिदान हुए
मोहित की शादी एक साल पहले हुई थी, गांव में शोक
जागरण संवाददाता, झज्जर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हृदयविदारक हादसे में सेना के 10 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जिनमें झज्जर जिले के गांव गिजाड़ोद का वीर सपूत मोहित (25) भी शामिल है।
मोहित करीब 5 साल पहले 72 आर्म्ड रेजिमेंट में भर्ती हुआ था और वर्तमान में डोडा क्षेत्र में तैनात था। मोहित की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। बलिदानी के पिता सतपाल और माता खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते हैं, जबकि छोटा भाई जितेंद्र ड्राइवरी का काम करता है।
सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि इस दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। हालांकि, परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है। बलिदानी मोहित का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
