Move to Jagran APP

रोहतक की शैफाली और दादरी की गीता रही प्रथम

प्रतियोगिता में 500 से ज्यादा पहलवान भाग ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 10:51 PM (IST)
रोहतक की शैफाली और दादरी की गीता रही प्रथम

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

loksabha election banner

गांव लडरावण में नाहरा-नाहरी रोड स्थित श्री स्वामी समर्थ इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता में 500 से ज्यादा पहलवान भाग ले रहे हैं। कुछ भार वर्ग में शनिवार को फाइनल मुकाबले हुए। शेष रविवार को खेल जाएंगे। ये रहे पहले दिन के नतीजे :

पहले दिन ग्रीको रोमन के सात भार वर्ग के मुकाबले हुए। इनमें 55 किलो में सोनीपत का आशु प्रथम, दीपक पूनिया द्वितीय रहा। 60 किलो में पहला स्थान हिसार के विकास को मिला। रोहतक का अक्षय दूसरे स्थान पर रहा। 63 किलो में जींद का रमन प्रथम और हिसार का विश्वास द्वितीय रहा। 67 किलो में सोनीपत का आशू पहले और हिसार का दीपक पूनिया द्वितीय स्थान पर रहा। 77 किलो में सोनीपत का सचिन प्रथम व झज्जर का रोहित द्वितीय, 87 किलो में पानीपत का मोनू प्रथम व जींद का मनोज द्वितीय रहा। 130 किलो में सोनीपत का सतीश प्रथम और प्रवेश द्वितीय रहा। फ्री स्टाइल में 57 किलो में रोहतक का संदीप पहले और सोनीपत का अंकित दूसरे स्थान पर रहा। 65 किलोग्राम में रोहतक का प्रविद्र पहले और झज्जर का अजय दूसरे स्थान पर रहा। 74 किलो में रोहतक का राहुल प्रथम और हिसार का विजय द्वितीय रहा। 86 किलो में झज्जर का प्रवीन पहले और दादरी का मनीष दूसरे स्थान पर रहा। 97 किलो में रोहतक के दीपक ने बाजी मारी। दूसरा स्थान रोहतक के रोबिन को मिला। लड़कियों में 59 किलो में दादरी की गीता प्रथम और हिसार की मंजू द्वितीय रही। 50 किलो में जींद की मीनाक्षी प्रथम और सोनीपत की किरण द्वितीय रही। 55 किलो में हिसार की अंजू प्रथम रही। 65 किलो में रोहतक की शैफाली प्रथम रही। दूसरा स्थान दादरी की प्रियंका को मिला। 72 किलो में रोहतक की रीतिका प्रथम रही, जबकि सोनीपत की हनी को दूसरा स्थान मिला। इधर आयोजन में कई विशिष्ट अतिथि पहुंचे। सोनीपत से आइएएस धमेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

झज्जर के एसपी राजेश दुग्गल ने भी अन्य अधिकारियों के साथ यहां शिरकत की। सभी पुलिस अधिकारियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। वहीं जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सतीश छिकारा भी पहुंचे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फरीदाबाद जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर व स्कूल चेयरमैन अभिषेक छिल्लर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच राजसिंह छिकारा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में विजेता पहलवान नवंबर में उत्तर प्रदेश के गोंडा में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रविवार को भी मुकाबले होंगे और प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में ओलिपिक व व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में पदक विजेता पहलवानों, अर्जुन अवार्डी पहलवान व ध्यानचंद अवार्डी कुश्ती कोच को भी सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.