एस्मा लगाने पर भड़के रोडवेज कर्मचारी नेता, कहा- कुछ भी हाे होगा बसों का चक्का जाम
हरियाणा सरकार द्वारा एस्मा लागू करने से रोडवज कर्मचारी यूनियनों के नेता भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार चाहे जो करे वे हड़ताल पर जाएंगे।
जेएनएन, झज्जर। हरियाणा सरकार द्वारा एस्मा लागू कर हड़ताल पर राेक लगाने से रोडवज कर्मचारी यूनियनों के नेता भड़क गए हैं। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार चाहे जो कार्रवाई करे, लेकिन 5 सितंबर काे रोडवेज बसों का चक्का जाम होगा। राज्य में हरियाणा रोडवेज के निजीकरण का विरोध होता रहेगा।
निजीकरण के विरोध में हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने यहां राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 5 सितंबर को हरियाणा रोडवेज बसों का चक्का जाम करने का एेलान किया गया। सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से पहुंचे यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे हरियाणा रोडवेज का निजीकरण बर्दाश्त नहीं करेंगे। निजीकरण का विरोध करने के लिए वह हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है।
यूनियन के राज्य प्रधान अनूप सिंह सहरावत ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार 700 नई निजी बस सड़कों पर उतारने जा रही है, जिसे होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे वे कर्मचारियों पर एस्मा लगाए या फिर लाठीचार्ज करवाए, कर्मचारी कतई पीछे हटने वाले नहीं है। 5 सितंबर को एक भी बस किसी भी डिपो से बाहर नहीं निकलने दी जाएगी। राज्य प्रधान ने कहा कि अभी भी गेंद सरकार के पाले में है, निर्णय लेना सरकार के हाथ में है। 5 सितंबर को होने वाली हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।
अगले माह यूनियन के सभी डिपो के कराए जाएंगे चुनाव
इस दौरान यूनियन से जुड़े तीन अन्य एंजेडों पर भी चर्चा की गई। अनूप ङ्क्षसह सहरावत ने बताया कि यूनियन के चुनाव और विस्तार को लेकर मंथन के बाद जिम्मेदारियां सौंपी गई है। अगले माह यूनियन के सभी डिपो के चुनाव कराए जाएंगे। जिलास्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां किए जाने के बाद राज्यस्तरीय चुनाव होंगे।
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन हड़ताल मे नहीं होगी शामिल
दूसरी ओर, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान विजय माजरा और हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान कर्मबीर चाहार ने बताया कि उनकी यूनियन हड़ताल में भाग नहीं लेगी। उधर ऑल हरियाणा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेश पलड़ा ने बताया कि उनकी यूनियन हड़ताल में भाग लेगी।
------
'' हरियाणा सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है, ताकि रोडवेज कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा सके। मगर कर्मचारी एस्मा से डरने वाले हैं। सरकार चाहे कुछ भी कर ले, 700 निजी बसों को सड़कों पर नहीं उतरने दिया जाएगा। सरकार का नकारात्मक रवैया के कारण यात्रियों से लेकर रोडवेज को नुकसान हो रहा है। 5 सितंबर की हड़ताल की तैयारी जोरों पर है। अगर सरकार का सख्त रवैया रहा तो कर्मचारी भी आंदोलन को तेज करेंगे।
- दलबीर किरमारा, प्रधान, हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी।