हत्या के मामले में टेलर तक पहुची पुलिस, नहीं मिला सुराग
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की हत्या करके शव को क
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की हत्या करके शव को कानौंदा गाव के खेतों में फेंकने के मामले में शनिवार को पुलिस उस टेलर तक पहुची, जिसके नाम की चिट मृतक की कमीज पर लगी थी। मगर वहा से भी कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में तीन दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
शनिवार को भी सदर थाना पुलिस मृतक युवक की पहचान के लिए जुटी रही। शहर के छोटूराम नगर में पुलिस किसान टेलर तक पहुची। इसी के नाम की चिट मृतक की कमीज पर लगी है। टेलर ने बताया कि चिट तो उसी की है, मगर खाली चिट से पता नहीं चल सकता। ऐसे में पुलिस ने इस कालोनी के लोगों को भी मृतक की तस्वीरे दिखाई, लेकिन सुराग नहीं मिला। जब तक मृतक की पहचान नही होती, तब तक यह गुत्थी भी नही सुलझेगी। यह था मामला : पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह कानौंदा के खेतों से 35 से 40 वर्ष के बीच की उम्र के युवक का शव बरामद किया था। उसकी हत्या कहीं और की गई। बाद में शव को यहा डाला गया है। शरीर का नीचे का हिस्सा नग्न हालत में था। ऊपरी हिस्से पर कमीज मिला था। मुंह पर गहरी चोट के निशान मिले। किसी तेजधार हथियार से कई वार किए जाने की आशका है। गुप्ताग के पास भी कई चोट के निशान मिले है। दाहिना कान भी कटा हुआ मिला। वर्जन..
मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
--सतबीर सिंह, जाच अधिकारी, सदर बहादुरगढ़