Move to Jagran APP

कविता दुल्हेड़ा बनी आशा वर्कर यूनियन की प्रधान

झज्जर: आशा वर्कर यूनियन का चौथा जिला सम्मेलन मुख्य जलघर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अनी

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 12:42 AM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 12:42 AM (IST)
कविता दुल्हेड़ा बनी आशा वर्कर यूनियन की प्रधान
कविता दुल्हेड़ा बनी आशा वर्कर यूनियन की प्रधान

झज्जर: आशा वर्कर यूनियन का चौथा जिला सम्मेलन मुख्य जलघर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अनीता भागलपुरी ने की तथा संचालन किरण बहराणा ने किया। सम्मेलन में आशा वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव सुरेखा विशेष रूप से मौजूद रही। अपने संबोधन में राज्य महासचिव सुरेखा ने कहा कि आज रोडवेज कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे है। रोडवेज के समर्थन में आशा वर्कर यूनियन ने भी निर्णय लिया है कि 30-31 अक्टूबर को यूनियन राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी। राज्य की सभी आशा वर्कर हड़ताल पर रहेंगी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयपाल गुढ़ा, सीटू के जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र जांगड़ा, आशा वर्कर यूनियन की राज्य प्रधान प्रवेश मातनहेल, सीटू जिलाध्यक्ष सरोज दुजाना ने भी संबोधन किया। वही सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। जिसमें प्रधान कविता दुल्हेड़ा, सचिव अनीता भागलपुरी व कोषाध्यक्ष किरण बहराना को चुना गया। सदस्य सचिव मंडल में सुमन खरहर, मूर्ति माजरा, पूनम डाबोधा, ललीता पाटौदा, मिनाक्षी, मनीषा, रेशम को शामिल किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.