नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली पदयात्रा
बेरी । हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, बेरी : हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में जागरूक करने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति पूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, राज पारीख, मनीष शर्मा, तीनों मंडलों के अध्यक्ष अशोक शर्मा, रतन सागर एवं योगेश दुजाना, डा. किरण कलकल, राजेंद्र शर्मा, सुनीता धनखड, महेंद्र कोर, जिला महामंत्री सीमा दहिया एवं अनिल शर्मा, उदयवीर वशिष्ठ, सुभाष शर्मा, रविद्र कौशिक, डा. ओमप्रकाश, युद्धवीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें