विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खराब गेहूं वितरित करने पर बराही डिपो होल्डर व सप्लाई करने वाली एजेंसी के खिलाफ होगी एफआइआर

By JagranEdited By:
Published: Sat, 22 Jun 2019 12:02 AM (IST)

झज्जर उपायुक्त संजय जून ने सरकारी राशन डिपो पर मिलने वाली खाद्य सामग्री क

खराब गेहूं वितरित करने पर बराही डिपो होल्डर व सप्लाई करने वाली एजेंसी के खिलाफ होगी एफआइआर
खराब गेहूं वितरित करने पर बराही डिपो होल्डर व सप्लाई करने वाली एजेंसी के खिलाफ होगी एफआइआर

जागरण संवाददाता, झज्जर : उपायुक्त संजय जून ने सरकारी राशन डिपो पर मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के मामले में संज्ञान लेते हुए गांव बराही के डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। उपायुक्त ने राशन डिपो के तहत आने वाले उपभोक्ताओं की शिकायत की जांच के उपरांत डिपो होल्डर के अतिरिक्त राशन की आपूर्ति करने वाली एजेंसी के खिलाफ भी एफआइआर करने के निर्देश जारी किए है।

संजय जून ने बताया कि जिला में राशन के सभी सरकारी डिपो के माध्यम से मिलने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी डिपो होल्डर के खिलाफ ऐसी शिकायत मिलती है तो वह स्वयं जवाबदेह होगा। इतना ही नहीं अगर सरकारी गोदाम से डिपो तक राशन की गुणवत्ता को लेकर वेयरहाउस या अन्य सप्लाई एजेंसी की भूमिका भी मिलेगी तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राशन डिपो से मिलने वाली सामग्री की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत उपभोक्ता खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अतिरिक्त संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) या जिला स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। बता दे कि गांव बराही में राशन डिपो से मिलने वाले गेहूं की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके उपरांत उपायुक्त ने एसडीएम बहादुरगढ़ के माध्यम से जांच कराने के निर्देश दिए थे। उपभोक्ताओं की शिकायत की तहसीलदार बहादुरगढ़ ने मौके पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट में राशन डिपो से मिलने वाले गेहूं की गुणवत्ता को निम्न स्तर पर बताया। उपायुक्त ने इसी आधार पर राशन डिपो होल्डर तथा डिपो पर गेहूं की आपूर्ति करने वाली एजेंसी के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप