यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा जिला इकाई व विभिन्न मोर्चों के लिए नियुक्त किए पदाधिकारी
पार्टी की जिला कार्यकारिणी विभिन्न प्रकोष्ठों व विभागों के पदों पर भी कुछ दिनों में नियुक्तियां हो जाएंगी।

जागरण संवाददाता, झज्जर : भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविद्र राजू, प्रभारी महामंत्री एवं लोकसभा सासंद संजय भाटिया और जिला प्रभारी सुरेंद्र तेवतिया के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला झज्जर की इकाई व विभिन्न मोर्चों के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। कादियान ने कहा कि पार्टी की जिला कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों व विभागों के पदों पर भी कुछ दिनों में नियुक्तियां हो जाएंगी।
जिला उपाध्यक्ष पद पर रणबीर राठी, सुषमा रईया, सीमा दुजाना, संजीव चिमनी, अनिल शर्मा व राम किशन जांगड़ा नियुक्त किए गए हैं। जिला महामंत्री के पद पर अश्विनी शर्मा और कप्तान बिरधाना की नियुक्ति हुई है। जिला सचिव पद पर माया देवी, लक्ष्मी देवी, प्रवीण गर्ग, योगेश अहलावत, निर्भय कादियान व मुकेश राजपूत को जिम्मेवारी मिली हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर हरि प्रकाश यादव तथा मनीष बसंल मीडिया व भीष्मपाल कुलाना मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रवक्ता के पद दिनेश शेखावत, मंगल गुलिया, बलवान कौशिक तथा विक्की जाखड़ व आईटी सैल की जिम्मेदारी आकेश नेहरा, मंयक भारद्वाज, हरदीप डबास व जतिन यादव को सौंपी गई है। नीना राठी महिला मोर्चा अध्यक्ष
नीना राठी को महिला मोर्चा की अध्यक्ष, सुनीता धनखड़ को महिला मोर्चा की प्रभारी नियुक्त किया गया है। अशोक खरहर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष तथा सतपाल कादियान जहांगीरपुर को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विकास बाल्मीकि को एससी मोर्चा अध्यक्ष तथा महेश कुमार को एस एसी मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है। धर्मवीर वर्मा को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तथा राजपाल शर्मा को ओबीसी मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजयुमो की कमान नवीन सौलधा को
भाजपा युवा मोर्चा की कमान नवीन सौलधा उर्फ बंटी और भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी विनोद यादव को सौंपी गई है। मंडल स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए अनुभवी दिनेश गोयल, दिनेश शास्त्री, तेजपाल लुहारी, सतबीर यादव, भंवर सिंह चौहान, राजेश आर्य बहादुरगढ़, मनीष शर्मा दुजाना, महेंद्र यादव, नवीन राठी, जगबीर सुहाग, सुनील गुलिया, सुरेंद्र छपार को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये होंगे स्थायी कार्यकारिणी सदस्य
जिला की स्थायी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद डा. अरविद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष परमजीत सौलधा उर्फ सोनू, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा, पूर्व विधायक हरीराम बाल्मीकि, पूर्व विधायक अजीत सिंह कादयान, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल व पूर्व जिला अध्यक्ष महाबीर सुहाग अपना दायित्व निभाएंगे। ये हैं विशेष आमंत्रित सदस्य
जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें डॉ राकेश कुमार, आनंद सागर, कर्मबीर राठी, सुनीता चौहान, डा. धमेंद्र बब्लू, कर्नल राजेंद्र सुहाग, रमेश बाल्मिकी, मोहित चतर सिंह, सुनील कादियान, संत सुरेहती, पवन छिल्लर, युद्घवीर भारद्वाज, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, जितेंद्र जटवाड़ा, रामबीर गुभाना, बिल्लू पहलवान, उमेश नंदवानी, लीलू पहलवान, रामसिंह दलाल, उमेद आर्य, दीपक राज्यान, सोमबीर कोडान, डॉ अनीता धनखड़, अशोक गुप्ता, नरेश रोहिल्ला, अमित अहलावत, प्रेम सुबाना, डीपी कौशिक व राजेंद्र कौशिक शामिल हैं।
