दूसरे दिन भी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर रहा नर्सिग स्टाफ
जागरण संवाददाता, झज्जर : लगातार दूसरे दिन भी नर्सिग स्टाफ कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों
जागरण संवाददाता, झज्जर : लगातार दूसरे दिन भी नर्सिग स्टाफ कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन की जिला प्रधान अंजू ने बताया कि वीरवार को भी नर्सिग स्टाफ कर्मियों ने सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सांकेतिक हड़ताल कर अपना रोष प्रकट किया है।
कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो आगामी दस सितंबर को सभी नर्सिग स्टाफ कर्मी मास कैजुवल लीव पर चले जाएंगे अगर फिर भी सरकार नहीं जागी तो आगामी 15 सितंबर से पूर्णतया हड़ताल की जाएगी।
इस दौरान एसोसिएशन की महासचिव सुदेश राठी, प्रेस सचिव मंजू कुमारी सहित अन्य भी मौजूद रही। उधर, दो घंटे की हड़ताल का ओपीडी में आंशिक असर दिखाई दिया। जबकि आपातकालीन विभाग, एसएनसीयू वार्ड व लेबर रूम में कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी।