होर्डिग्स हटाने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष
जागरण संवाददाता, झज्जर: शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए के
जागरण संवाददाता, झज्जर: शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए केजरीवाल बनाम मनोहर लाल के होर्डिग्स को रातों रात हटाए जाने से जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है।
आम आदमी पार्टी के जिला प्रैस प्रवक्ता सुरेंद्र नागल ने बताया कि दो दिन पूर्व पार्टी द्वारा शहर में आठ कर्मिशयल साइट पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के होर्डिग्स लगवाएं थे। बृहस्पतिवार देर रात तक सभी यूनिपोलों पर होर्डिंग्स लगे हुए थे। लेकिन सुबह पाया कि सभी होर्डिंग्स को उतारा जा चुका है। जब संबंधित ठेकेदार से इस संबंध में पता किया गया तब उन्होंने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार हटाया गया है।
नागल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अर¨वद केजरीवाल के हरियाणा दौरों से भाजपा सरकार डर गई है और ओछे हथकंडे अपना रही है। वहीं पार्टी के रोहतक लोकसभा संगठन मंत्री अश्वनी देशवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार जनभावनाओं को स्वीकार करने के बजाय गुंडागर्दी पर उतर आई है। लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को होर्डिंग-पोस्टर लगाने का अधिकार है। लेकिन आम आदमी पार्टी के होर्डिंग-पोस्टर फड़वाकर प्रदेश्स सरकार हमारे लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही है।
-------
पालिका के दिशा-निर्देशानुसार यूनिपोल पर लगाए गए होर्डिग्स को उतरवा दिया गया है। होर्डिग्स में किसी विषय को लेकर एतराज था। जिसके चलते होर्डिग्स को उतरवाया गया है।
दीपेंद्र, ठेकेदार। ठेके की शर्तो के अनुसार फर्म द्वारा होर्डिग्स नहीं लगाए गए है। नियमानुसार शर्तो का उल्लंघन किया गया है। जिसके चलते फर्म को होर्डिग्स को उतरवाया गया है।
नरेंद्र सैनी, सचिव, नगरपालिका।