विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएचएम कर्मचारी संघ झज्जर ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

By JagranEdited By:
Published: Sun, 09 Jun 2019 02:06 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 06:36 AM (IST)

जागरण संवाददाता झज्जर शनिवार को एनएचएम संघ हरियाणा की पांच सदस्यीय टीम ने लंबित मांगा

एनएचएम कर्मचारी संघ झज्जर ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
एनएचएम कर्मचारी संघ झज्जर ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

जागरण संवाददाता, झज्जर : शनिवार को एनएचएम संघ हरियाणा की पांच सदस्यीय टीम ने लंबित मांगों को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर को अपना मांग पत्र सौंपा। प्रेस प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम संघ लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, जनवरी 2018 में हरियाणा सरकार ने एनएचएम के कर्मचारियों सर्विस बायलॉज देकर बहुत सौगात दी थी। लेकिन बायलॉज में बहुत सी कमियों रह जाने से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। जिला प्रधान मंजू रेखा आर्य की अध्यक्षता में महासचिव गुलशन कुमार, कोषाध्यक्ष शमशेर सांगवान, प्रेस प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा, आरटीएस प्रधान संजय पांचाल टीम में शामिल रहे। - एनएचएम कर्मचारियो को सातवें वेतन आयोग का लाभ अभी तक नही दिया गया है। छठें वेतन आयोग में भी महंगाई भत्ता 142 फीसद के हिसाब से दिया जा रहा है। जबकि जुलाई 2018 में 148 फीसद तथा जनवरी 2019 से 154 फीसद दिए जाने की घोषणा की जा चुकी हैं।

- एनएचएम कर्मचारियो द्वारा किये गए आंदोलनों को अवधि को देय अवकाश मानते हुए वेतन जारी करवाया जाए और इस अवधि को सर्विस ब्रेक नहीं माना जाए। तर्क देते हुए कहा गया है कि सभी संगठनों के आंदोलन/हड़ताल अवधि का वेतन जारी कर दिया गया है।

- एनएचएम कर्मचारियो को वर्दी भत्ता, शिशु साक्षरता भत्ता, अर्जित अवकाश का लाभ प्रदान किया जाए।

- एनएचएम के अंतर्गत पिछले 20 वर्षों से सेवा दे रहे 13500 कर्मचारियों को सेवा सुरक्ष प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें

- सेवा नियम में आवश्यक संशोधन जल्द किया जाए