रात को बेटी के साथ सो रही महिला के घर दाखिल हुआ युवक, ऐसी हरकत कर हुआ फरार
रात को घर पर बेटी के साथ सो रही महिला के घर में युवक दाखिल हुआ और डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। लोगों ने देखा तो वह फरार हो गया।
जेएनएन, बाढड़ा [झज्जर]। महिला का पति गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। वह पति से विवाद के कारण परिवार के अन्य सदस्यं के साथ यहां रहती है। एक दिन देर रात को वह मुख्य गेट को अच्छी तरह बंद कर बेटी के साथ घर पर सोई थी। इसी दौरान परिवार का ही एक युवक छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और जबरन उसे हवस का शिकार बनया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।
महिला के मुताबिक उसका पति गुड़गांव स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। घरेलू विवाद में दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है। देर रात्रि वह मुख्य गेट को अच्छी तरह बंद करके अपनी बेटी के साथ घर पर सो रही थी। उसी समय उनके परिवार का एक युवक आया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। उसने शोर मचाया, लेकिन उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में उसने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीणों को देखकर युवक छतों से होते हुए फरार हो गया। पीड़िता से घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ हुकमचंद की अगुवाई में पुलिस टीम ने वहां पर पहुंची और आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। महिला पुलिस की अगुवाई में पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए दादरी लाया गया। थाना प्रभारी हुकमचंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप