झज्जर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की टीम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी जानकारी की हासिल
जागरण संवाददाता, झज्जर : दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के पहले दिन बृहस्पतिवार को महिला एवं बाल
जागरण संवाददाता, झज्जर : दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के पहले दिन बृहस्पतिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की टीम में शामिल सदस्यों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी जानकारी हासिल की। दूसरे दिन यह टीम ग्रामीण आंचल का दौरा करते हुए अभियान के क्रियान्वन से जुड़ी हुई जानकारी हासिल करेगी।
टीम के पहुंचने का उद्देश्य अभियान के तहत झज्जर जिला में किए गए कार्यो का अध्ययन करना है। उपायुक्त सोनल गोयल ने झज्जर जिला में टीम का पहुंचने पर स्वागत किया तथा लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जिला टास्क फोर्स के सदस्य अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन भी हुआ। जिला में आयोजित हो चुकी गतिविधियों तथा जिला प्रशासन के विशेष कार्यक्रमों पर आधारित एक प्रेजेंटेशन के जरिए जानकारी दी गई। मंत्रालय में उप निदेशक अशोक कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पहुंची टीम में साक्षी, श्वेता त्यागी, सिद्घी मिश्रा, नंदिनी श्रीवास्तव, डा. प्रीति सोनी, पी. सरोजा, निर्वेद वर्मा, स्वाहा के रामनाथ, प्रतिभा गांधी, अर्पण जायसवाल सदस्य के तौर पर शामिल है। टीम के यह सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं। टीम को दी गई यह-यह जानकारी
गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के पानीपत जिला से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को जनअभियान बनाने की दिशा में अनेक कार्य किए गए। जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नए भारत की बेटियां अभियान, बेटियों के जन्म पर कुआं पूजन, घर पर नेम प्लेट, पौधरोपण, जागरूकता रैली, कलश यात्रा, नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत ¨लग जांच या भ्रूण हत्या आदि गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर रेड की जा रही है। प्रेजेंटेशन के जरिए नारी की चौपाल, संवाद चौपाल, जागृति प्रोजेक्ट, बाल रक्षक, सोच पे दस्तक, उमंग-एक पहल व सांझी मदद आदि कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सराहा
उपनिदेशक अशोक कुमार जायसवाल ने प्रेजेंटेशन के उपरांत विशेष प्रयासों तथा हरियाणा सरकार की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यो की सराहना की।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, एसडीएम झज्जर विजय ¨सह, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, सीटीएम अश्वनी कुमार, डीएसपी भारती डबास, सहित अन्य भी मौजूद रहे।