Move to Jagran APP

सिविल सर्विस खेल कबड्डी के लिए ट्रायल 22 को

जागरण संवाददाता, झज्जर : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्यदेव मलिक ने बताया कि सिविल स

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 05:19 PM (IST)
सिविल सर्विस खेल कबड्डी के लिए ट्रायल 22 को
सिविल सर्विस खेल कबड्डी के लिए ट्रायल 22 को

जागरण संवाददाता, झज्जर : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्यदेव मलिक ने बताया कि सिविल सर्विस खेल कबड्डी (महिला व पुरूष) का ट्रायल भीम स्टेडियम भिवानी में 22 जनवरी को होगा। साथ ही बैड¨मटन व लॉन टेनिस (महिला व पुरुष) खेलों का ट्रायल वार हिरोज मेमोरियल स्टेडियम जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अंबाला के कार्यालय में 5 फरवरी को लिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तरीय सिविल सेवा पुरूष खेल प्रतियोगिताओं के लिए सिविल सेवा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर संबंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकों द्वारा लिया जाना है। इस ट्रायल में जिले के सभी सिविल सेवा में कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते है। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कॉरपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड के कर्मचारी/ अधिकारी भाग नहीं लेंगे। कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से सत्यापित फोटो सहित प्रमाण-पत्र अपने विभाग के मुखिया के साथ-साथ आदान-प्रदान अधिकारी की अनुमति पत्र साथ लेकर जाएंगे। इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी सिविल सर्विस खेल उपरोक्त प्रतियोगिताओं के लिए टीम में चयन हेतू निर्धारित तिथि/समय/स्थान पर अपने दस्तावेजों सहित पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.