विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झज्जर में बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे कारोबारी की हादसे में मौत, बेटी घायल

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:42 PM (GMT+05:30)

झज्जर-चरखी दादरी मार्ग पर एक निजी बस और कार की टक्कर में बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे उपेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी अनिशा घायल हो गईं।

मृतक उपेंद्र का फाइल फोटो।

मृतक उपेंद्र का फाइल फोटो।

HighLights

  1. झज्जर-चरखी दादरी मार्ग पर कार-बस की भीषण टक्कर हुई

  2. हादसे में बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे उपेंद्र की मौत

  3. उपेंद्र की बेटी अनिशा घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी

जागरण संवाददाता, झज्जर। बेटी को कालेज छोड़ने रोहतक जा रहे उपेंद्र की कार को चरखी दादरी-झज्जर मार्ग पर एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे उपेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी अनिशा घायल हो गई। उपचार के बाद अनिशा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ जिले के मालड़ाबास गांव निवासी उपेंद्र रात में बेटी अनिशा को कार से रोहतक छोड़ने जा रहे थे। अनिशा वहां बीटेक की पढ़ाई कर रही है।

रास्ते में उनकी कार की चरखी दादरी से झज्जर के बीच चलने वाली निजी बस से टक्कर हो गई। टक्कर में पिता-पुत्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अनिशा का उपचार किया गया और हालत में सुधार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

छत्तीसगढ़ में कारोबार करते थे उपेंद्र

उपेंद्र छत्तीसगढ़ में कारोबार करते थे और दो बच्चों के पिता थे। बेटी को पढ़ाई के लिए रोहतक छोड़ने जाते समय हुए हादसे की सूचना स्वजनों को दी गई।

चचेरे भाई के बयान पर केस दर्ज

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर उपेंद्र का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई राहुल के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बस और कार की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। -राजीव, जांच अधिकारी, थाना बेरी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।