इनेलो का दावा 25 हजार से अधिक लोग जाएंगे गोहाना रैली में
इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़ का कहना है कि 7
जागरण संवाददाता, झज्जर : इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़ का कहना है कि 7 अक्टूबर को गोहाना में होने वाली सम्मान रैली में जिला झज्जर से 25 हजार से अधिक संख्या में लोग पहुंचते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
मौसम के खराब होने के बाद रैली की तिथि आगे होने से जन संपर्क और अधिक व्यापक स्तर पर किया गया है। जिससे लोगों में भी काफी रूचि देखने को मिली है। नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला भी यहां पहुंचकर खास तौर पर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे चुके है। अगर बादली क्षेत्र की ही बात की जाए तो 12 सौ से अधिक गाड़ियों में लोग रैली के लिए रवाना होंगे। इसी संदर्भ में सिलाना गांव के क्षेत्र में एक आपस में विचार विमर्श भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रिटायर्ड एसपी राम किशोर चाहार ने कहा कि लोगों में बड़ा भारी उत्साह है। खास तौर पर बुजुर्ग जो कि इनेलो पार्टी को अपना परिवार मानते है, बहुत ज्यादा उत्साहित है। उम्मीद से अधिक लोग रैली में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से मामन ठेकेदार, संजय कबलाना, महाबीर गुलिया, प्रीतम कुकड़ौला, मनोज पांचाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बादली हलके से होगी रिकार्ड भागीदारी : कबलाना
7 अक्टूबर को होने वाली इनेलो की रैली में बादली हलके से रिकार्ड भागीदारी होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय कबलाना ने गुभाना, माजरी, लुक्सर, गंगड़वा, बादली, दरियापुर में ग्रामीणों को रैली का न्यौता देते हुए किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मिल रहे सहयोग से साफ जाहिर हो रहा है कि रैली की सफलता में बादली हलके के लोगों की भूमिका अहम होगी। संजय कबलाना ने ग्रामीण दौरे में ग्रामीणों को रैली का न्यौता देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। सरकार ने भय व भ्रष्टाचार की राजनीति करते हुए भाईचारे को खराब किया जा रहा है। भाजपा शासन से हर वर्ग परेशान: सिलाना
पार्षद हरेंद्र सिलाना का कहना है कि रैली को लेकर जिस प्रकार का उत्साह दिख रहा है, से स्पष्ट दिख रहा है कि गोहाना की रैली भीड़ के लिहाज से अभी तक प्रदेश की सबसे बड़ी रैली साबित होने वाली है। जिस प्रकार से भाजपा के राज में किसान और आम इंसान दोनों परेशान है, ने मन बनाकर रखा है कि अब की दफा प्रदेश की सत्ता इनेलो बसपा गठबंधन को सौंपी जाएगी। व्यक्तिगत तौर पर क्षेत्र के कई गांवों में दौरा करते हुए लोगों को आमंत्रित किया है। लोग बढ़ चढ़ कर चल रही गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।