भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जवान के सम्मान में पदयात्रा 17 सितंबर को
जागरण संवाददाता, झज्जर : धारौली गांव की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 भार
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Sep 2017 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 05:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, झज्जर : धारौली गांव की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की आन बान शान के लिए दुश्मनों से लड़ते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले अमर शहीद हवा ¨सह लांबा के सम्मान में 17 सितंबर को सुबह 9 बजे धारौली से शहीद स्मारक कोसली तक प्रथम पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा। मां-मातृभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष युद्धवीर ¨सह लांबा ने बताया कि भारतीय सेना की 4 ग्रेनेडियर में शहीद हवा ¨सह लांबा सुपुत्र स्वर्गीय श्योचंद धारौली एक सिपाही (लांस नायक) थे। जिन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अछ्वुत वीरता का प्रदर्शन करते 6 सितंबर 1965 में दुश्मनों से लड़ते हुए देश पर अपने प्राण कुबार्न कर दिये थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें