पांच स्वास्थ्य कर्मियों ने मुंडन करवा सरकार के प्रति जताई नाराजगी
जागरण संवाददाता, झज्जर : मांगे पूरी नहीं होने से खफा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अ
जागरण संवाददाता, झज्जर : मांगे पूरी नहीं होने से खफा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के दसवें दिन 5 कर्मचारियों ने मुंडन करवा सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया।
सरकार की कार्यशैली की ¨नदा करते हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दलाल, सचिव देवेंद्र ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर बुधवार को पांच कर्मचारियों द्वारा मुंडन करवाया गया है। जिसमें सीएचसी बादली से राकेश कुमार, सीएचसी ढाकला से आनंद, सीएचसी बादली से सुभाष, सीएचसी जमालपुर से वीरेंद्र, सीएचसी डीघल से जीत ¨सह ने मुंडन करवाया।
मुंडन के बाद इन कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। यहां से मार्च निकालते हुए वह बस स्टैंड तक पहुंचे। जहां पर उन्होंने कर्मचारियों को उनकी हड़ताल के लिए समर्थन भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार नाजायज कर रही है।
उन्होंने कहा कि एस्मा के आदेश पारित कर भी सरकार कर्मचारियों को डरा नहीं सकी है। कर्मचारियों के हौसले बुलंद है और सरकार के तानाशाही रवैये और दमनकारी नीतियों से झुकने वाले नहीं है। जब तक उनकी मांगों को पूरा करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बहुउदद्ेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी बृहस्पतिवार को सर्वकर्मचारी संघ के साथ मिलकर पूरे शहर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं वरिष्ठ उप-प्रधान शान कुमारी ने बताया कि पूरे जिले में मलेरिया, टीबी, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन और चेकअप बंद है। जब तक सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करती सभी सेवाएं बंद रखी जाएगी।