जमकर हो रहा तपिश का अहसास
वर्तमान में पड़ रही झुलसा देने वाली सूरज की किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दरअसल
वर्तमान में पड़ रही झुलसा देने वाली सूरज की किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दरअसल, गर्म हवा के थपेड़ों में अब लू का अहसास होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा से पहले ही सभी कुछ तपने लगा है। जिससे तेज गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है। जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी।
झज्जर में सुबह से तेज धूप का असर साफ दिखने लगा हैं। 10 बजे 35 से 36 डिग्री का अहसास होने लगा। दोपहर बाद तक तापमान के बढ़ने से दिककत ज्यादा महसूस हुई। चिकित्सकों के मुताबिक मौजूदा समय में तरल पदार्थों जरूर लेने चाहिए। हालांकि, संकट की इस घड़ी में काफी हद तक लोग पहले ही अपने घर पर समय व्यतीत कर रहे हैं। बुजुर्ग एवं बच्चों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। इसीलिए वे भी अपने घर पर रहने के कारण काफी हद राहत महसूस कर रहे हैं।
बॉकस : अप्रैल माह तक जहां पहले ठंडक का अहसास हो रहा था। वहीं आधा मई बीत जाने तक भी राहत थी। जबकि, अब वातावरण झुलसाने लगा है। घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे, मगर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। कहा जा सकता है कि बाहर निकलने पर धूप की किरणें शरीर में चुभ रही थीं। दोपहर में धूप की तपिश के बीच गर्मी का आलम यह था कि घरों में फर्राटा भर रहे पंखे व कूलर गर्म हवा उगल रहे थे। न घर में सुकून था और न ही बाहर। यही हाल गांवों का भी रहा। छुछकवास, बेरी, दुजाना, माछरोली, बादली, साल्हावास आदि ग्रामीण इलाकों में लोग घरों में दुबके रहे। शाम होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।