विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैनिक स्कूल, मातनहेल का अस्पताल और उपमंडल का दर्जा दिलाए जाने पर हुई चर्चा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 05 Jan 2022 08:00 PM (IST)

संवाद सूत्र, साल्हावास : बुधवार को भूतपूर्व सैनिकों की बहुत महत्वपूर्ण मीटिग का बैठक आयोजन विजेंद्

सैनिक स्कूल, मातनहेल का अस्पताल और उपमंडल का दर्जा दिलाए जाने पर हुई चर्चा
सैनिक स्कूल, मातनहेल का अस्पताल और उपमंडल का दर्जा दिलाए जाने पर हुई चर्चा

संवाद सूत्र, साल्हावास : बुधवार को भूतपूर्व सैनिकों की बहुत महत्वपूर्ण मीटिग का बैठक आयोजन विजेंद्र सिंह मातनहेल के आवास पर किया गया। जिसमें भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों पर विचार विमर्श हुआ । मीटिग का पहला मुद्दा कस्बे मातनहेल में सैनिक स्कूल खुलवाने का रहा । उपस्थित सैनिकों ने बताया कि सैनिक स्कूल मातनहेल में प्रस्तावित है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री अनेकों बार कर चुके हैं । सैनिक स्कूल के लिए दी जाने वाली प्रस्तावित जमीन सैनिक स्कूल के नाम अब तक नहीं हुई है । जबकि इस संबंध में तीन-तीन बार कागजात पंचायत विभाग चंडीगढ़ में भेजे जा चुके हैं। ऐसे में क्षेत्रवासी हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि इस संबंध में उचित कार्रवाई करें । भूतपूर्व सैनिकों का दूसरा मुद्दा स्वास्थ्य से संबंधित जुड़ी समस्याओं के पर केंद्रित रहा। जिसमें बताया गया कि पावर प्लांट द्वारा मातनहेल में 50 बेड का अस्पताल तो बना दिया गया । लेकिन, सरकार द्वारा उस में स्टाफ की नियुक्ति अभी तक पूर्ण रूप से नहीं की गई । स्टाफ पूरा करवाने के लिए क्षेत्रवासी लगातार संघर्ष कर रहे हैं । यदि अस्पताल में स्टाफ पूरा होगा तो जनता को मेडिकल सुविधाएं पूर्ण रूप से मिल पाएगी। मीटिग में तीसरा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्षेत्र की मांग को उपमंडल का दर्जा दिए जाने को लेकर उठी। भूतपूर्व सैनिकों की मीटिग में मातनहेल तहसील को उपमंडल का दर्जा दिए जाने पर विस्तार से चर्चा हुईं। इन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मांग है जो काफी लंबे समय से चल रही है। मीटिग में मुख्य रुप से कर्नल जय सिंह सुहाग, कप्तान धर्मपाल सुहाग, सूबेदार श्रद्धानंद आलडिया, लेफ्टिनेंट जय भगवान जांगड़ा , सुबेदार धर्मवीर सिंह, सुबेदार सत प्रकाश , सुबेदार मेजर महेंद्र सिंह, सुबेदार मेजर धर्मपाल सिंह ,कप्तान देवेंद्र सिंह, हवलदार जय सिंह रंगा, नायक जयप्रकाश पहलवान, सुबेदार रण सिंह अकेहडी मदनपुर, कप्तान विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।