भाजपा का विकल्प कांग्रेस, जजपा-बसपा गठबंधन मौका परस्ती : तंवर
संवाद सूत्र बेरी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग
संवाद सूत्र, बेरी : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस ही भाजपा की विकल्प है। जेजेपी-बसपा का गठबंधन सीधे तौर पर मौका-परस्ती है। ऐसी पार्टियां साल में चार दफा गठबंधन करती है, मौका और समय बदलने के बाद वह टूट जाता है। तंवर रविवार दोपहर बाद यहां जाट धर्मशाला में बूथ सम्राट सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आए थे। कहा कि भाजपा आज 75 पार का नारा दे रही है, जबकि सूबे की जनता भाजपा को 75 पार नहीं बल्कि गांव व गलियों से भी बाहर कर देगी। 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली रैली को लेकर कहा कि आज पाटी्र से जुड़ा हर नेता और कार्यकर्ता मजबूती से लगा हुआ है। कहीं पर कोई गुटबाजी नहीं है।
सूबे की सरकार को घोटालों की सरकार कराते हुए कहा कि खनन माफिया का तो यह हाल है कि भाजपा के पूरे पांच साल के राज में केवल खनना माफिया ही सक्रिय रहे है। कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बेरी में महिला कॉलेज तथा जिला में विश्व विद्यालय की स्थापना की जाएगी। हल्के के सभी 186 बूथों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को बूथ सम्राट की संज्ञा देते हुए कहा कि वे यहां की हर समस्या से अच्छी तरह वाकिफ है। आयोजक प्रोफेसर कुलताज सिंह ने कहा कि आज हर वर्ग को मजबूती से फील्ड में उतरते हुए उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। जिसके कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर उदय भान पूनिया, कृष्ण कादयान, लीला दादनपुर, आनन्द मदाना, भूदेव गुलिया, श्याम सिलाना, कटारिया आदि पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।