मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर के आस-पास चलाया सफाई अभियान
संवाद सूत्र बेरी रविवार को भागलपुरी विकास समिति द्वारा मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर के
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, बेरी: रविवार को भागलपुरी विकास समिति द्वारा मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर के नजदीक सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर के आसपास फैली गंदगी को उठाकर निर्धारित स्थान पर डाला गया और झाड़ियों को भी काटा गया। समिति के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान लगने वाले मेले को देखते हुए समिति द्वारा यह अभियान चलाया गया है। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि समिति पिछले तीन वर्षो से समय- समय पर जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाने का कार्य कर रही है। जिसके सुखद परिणाम भी सामने आ रहे है। इस अवसर पर विकास, विक्की, कृष्ण ठेकेदार, उमेश कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें