Move to Jagran APP

भाजपा सांसद सैनी बोले- हरियाणा में ताकतवर लोगों का बंधक बना कानून

भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से प्रदेश के मुखियाओं ने जनता के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 01:17 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 06:50 PM (IST)
भाजपा सांसद सैनी बोले- हरियाणा में ताकतवर लोगों का बंधक बना कानून
भाजपा सांसद सैनी बोले- हरियाणा में ताकतवर लोगों का बंधक बना कानून

जेएनएन, चरखी दादरी। मौजूदा हालातों में प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति मजाक बनकर रह गई है। ताकतवर लोगों के लिए कानून कुछ भी नहीं हैं, जबकि कमजोर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह बात कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यशपाल मलिक पर निशाना साधते हुए कही। सांसद सैनी दादरी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।

loksabha election banner

सैनी ने कहा कि पिछले दिनों अमित शाह की रैली को चैलेंज करके यशपाल मलिक ने लोगों के घरों को जलाने वालों और मर्डर करने वाले लोगों को छुड़वाकर यह साबित कर दिया है। ऐसा होने से लोगों का कानून व व्यवस्था से पूरी तरह विश्वास उठ गया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल से लेकर ओमप्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से प्रदेश के मुखियाओं ने जनता के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव किया है।

सैनी ने कहा कि इस भेदभाव को खत्म करने के लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि यदि आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता ने उनका साथ दिया तो सभी वर्गों को 100 फीसद आरक्षण देकर एक परिवार से एक सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी।

मौजूदा मुख्यमंत्री पर भी उठाए सवाल

सांसद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली रैलियों से मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का पता चल रहा है। मुख्यमंत्री का पहला कार्य प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार करना होता है। मगर मुख्यमंत्री खुद ही प्रशासनिक व्यवस्था के शिकार है, जिस वजह से कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है।

उचित समय पर होगा पार्टी का एलान

सांसद सैनी ने नई पार्टी के गठन की बात कहते हुए कहा कि कोई भी सरकार बनने पर जनता शुरूआत के 4-5 महीने उस सरकार से काफी आस रखती है। मगर उम्मीदें पूरी न होने पर जनता आखिरी के 4-5 महीनों में अपना रास्ता खुद तय करती हैं। ऐसे में पार्टी का एलान भी उसी समय किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः महिला लेक्चरर ने बनाई 12 मिनट की है 'बीट द चीट' डॉक्यूमेंट्री, नकल रोकने का देगी संदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.