संस्कारम में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव
जागरण संवाददाता, झज्जर : खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में शनिवार को बसंत पंचमी का पर्व
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, झज्जर : खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में शनिवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने बसंत ऋतु की महता पर भी प्रकाश डाला। संस्कारम स्कूल के चेयरमैन महीपाल ने बताया कि बच्चों ने बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती से उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा। बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर बसंत ऋतु को खुशहाली का पर्व प्रदर्शित किया। वही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से विभिन्न रंगों को प्रदर्शित किया। प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य किशोर तिवारी ने बच्चों को अधिकाधिक ज्ञान अर्जित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत कर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें