दिन भर खिली धूप, पार्को में बढ़ी रौनक, शाम को छाए बादल
जागरण संवाददाता, झज्जर : बृहस्पतिवार को मौसम दिन भर रंग बदलता रहा। सुबह सूर्य निकलने से पू
जागरण संवाददाता, झज्जर : बृहस्पतिवार को मौसम दिन भर रंग बदलता रहा। सुबह सूर्य निकलने से पूर्व क्षेत्र में हल्का कोहरा छाया हुआ था। लेकिन सूर्य निकलने के बाद मौसम पूरी तरह साफ था। जब सूर्य देव उदय हुए तो क्षेत्र में अच्छी धूप खिल गई थी। लोगों के घरों से निकलने के समय ही अधिकांश क्षेत्र में कोहरा छटने लगा था तथा दिन के पहले पहर के दौरान ही सूर्य की तपिश धरती तक पहुंचने लगी। इसके साथ-साथ हवाओं का रूख भी नरम होता चला गया। दिन भरे सूर्य देव जमकर दमकते रहे तथा लोगों ने प्राकृतिक रूप से मिलने वाला विटामिन डी भी जमकर ग्रहण किया। लेकिन शाम को करीब चार बजे के आसपास आसमान में बादल छाने लगे थे और सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया था।
--
पार्को में लौटी रौनक
पार्कों में भी बदलते हुए मौसम ने रौनक लौटा दी थी। छोटे बच्चे भी पार्को में झूला झूलते नजर आए। बुजुर्गो की दिन भर जारी रही चलह कदमी व आपस में बतीयाने ने पार्कों की रौनक को दोगुना कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे ही बुजुर्ग पार्को में पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद तक धूप सेकने के बाद लोग जब शाम को आसमान में बादल छाने लगे तो लोग भी अपने घरों की ओर रवाना होने लगे थे।
आज न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का गिरावट आने की उम्मीद
मौसम विभाग की ओर बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 24 व न्यूनतम 11 डिग्री तथा वातावरण में दृश्यता 45 से 90 प्रतिशत दर्ज की। विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा अधिकतम पारा 24 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
------
फसलों के लिए मौसम अनुकूल किसानों की फसलों के लिए मौसम पूरी तरह से अनुकूल दिखाई दे रहा है। हर तरफ खेतों में फसलें हरी भरी लहला रही हैं। इस समय फसलों को कोई बीमारी भी नहीं है। किसानों ने गेहूं की फसल की पहली ¨सचाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया है।
-----
किसानों की फसलों के लिए मौसम पूरी तरह से अनुकूल है। दिन के समय धूप भी खिल रही है और रात को मौसम ठंडा रहता है। इससे फसलों के पौधों को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं इस समय फसलों में अंकुरण व बढ़ोतरी जारी है।
- डा. रोहताश ¨सह, डीडीए कृषि विभाग, झज्जर।