विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झज्जर में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:32 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल प्रदीप कुमार की झज्जर के बेरी-कलानौर रोड पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत। सांकेतिक फोटो

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हादसे में मौत।

  2. बेरी-कलानौर रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

  3. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

संवाद सूत्र, बेरी (झज्जर)। बेरी-कलानौर रोड पर मंगलवार रात एडीएस शराब फैक्ट्री के पास हुए सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल प्रदीप कुमार की मौत हो गई। रोहतक जिले के गांव काहनौर निवासी प्रदीप, पुत्र जयभगवान, ड्यूटी खत्म करने के बाद बुलेट मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे प्रदीप सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिले। उन्हें सामान्य अस्पताल झज्जर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रदीप कुमार वर्ष 2012 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। वह शादीशुदा थे और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी मौत की खबर से गांव काहनौर में शोक छा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करवाई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही वाहन और चालक की तलाश कर रही है। -राजेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना बेरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।