जलघर में गायत्री यज्ञ व भंडारा कल
जागरण संवाददाता, झज्जर : जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सहयोग से कर्मचारी यूनियन 2 जुलाई को तहस
जागरण संवाददाता, झज्जर : जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सहयोग से कर्मचारी यूनियन 2 जुलाई को तहसील रोड स्थित शहर के मुख्य जलघर परिसर में गायत्री यज्ञ एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान व वैदिक सत्संग मंडल समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र कौशिक ने बताया कि प्रात: 9 बजे गायत्री यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जिसमें यज्ञ ब्रह्मा आचार्य राजहंस, आत्मशुद्धि आश्रम, बहादुरगढ़ होंगे जबकि मुख्यातिथि की भूमिका एसई ईश्वर जैन निभाएंगे तथा यजमान कार्यकारी अभियंता सतीश राठी व एसडीओ गोपाल कृष्ण अरोड़ा होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र कौशिक संभालेंगे। जलघर में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री यज्ञ के दौरान लोग हवन में आहुति डालते हुए जल बचाव, प्राणी बचाओ व बेटी बचाओं अभियान की मुहिम से जुड़ने की शपथ लेंगे। जिसके उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा तथा इसी दौरान लोगों को जल बचाव, प्राणी बचाओ व बेटी बचाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी जयपाल गुढ़ा, रणबीर खटक, सुमित राठी, शिवचरण, सतबीर, रवि मलिक, जयभगवान आर्य, सूबेदार भरत सिंह, सुभाष आर्य, योगाचार्य रामनिवास आदि उठाएंगे तथा आयोजन समिति की ओर से 51 होनहार बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।