सड़क हादसे में 6 घायल
संवाद सूत्र बादली : बादली गांव से दिल्ली के लालकिला के सामने आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे लोगों का फोर व्हीलर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना शकरा रोड पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के समीप अचानक से एक ईको गाड़ी पीछे से आई और फोर व्हीलर को ओवरटेक कर एकदम से फोर व्हीलर के बिल्कुल आगे आ गई। फोर व्हीलर चालक ने जैसे ही ईको गाड़ी को बचाने का प्रयास किया तो फोर व्हीलर सड़क डिवाइडर में जा घुसा और वापिस पलटकर ईको गाड़ी के ऊपर आ गिरा जिसकी वजह से ईको गाड़ी में सवार सभी यात्रियों को काफी चोटे आई है। घायल यात्रियों में से एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फोर व्हीलर में सवार सभी यात्रियों को हलकी चोट आई है। इस फोर व्हीलर में लगभग 80 यात्री सवार थे। जिनमें से मंजीत पुत्र मुकेश, सेठी पुत्र धर्मपाल, ललित पुत्र अनिल को सिर में चोटे आई है। इनमें से मंतीत का हाथ भी टूआ हुआ है। इनके साथ साथ अमित पुत्र धर्मराज, मोनू पंत्र कृष्ण फौजी, आदि को गुम चोटे आई है। इन सभी घायलों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।