Move to Jagran APP

जीजेयू में युवा महोत्सव का आगाज, तीन दिन युवा सांस्‍कृतिक छठा के बिखेरेंगे रंग

विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल पहुंची। कई कॉलेजों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 12:59 PM (IST)
जीजेयू में युवा महोत्सव का आगाज, तीन दिन युवा सांस्‍कृतिक छठा के बिखेरेंगे रंग
जीजेयू में युवा महोत्सव का आगाज, तीन दिन युवा सांस्‍कृतिक छठा के बिखेरेंगे रंग

हिसार, जेएनएन। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय 9वें युवा महोत्सव का आगाज आज से हो चुका है। विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल पहुंची। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।

loksabha election banner

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सरोज ने बताया कि समारोह में युवाओं की प्रस्तुति के लिए पांच मंच बनाए गए हैं। सभागार के मुख्य हॉल में सात नवम्बर को गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद माइम, वन एक्ट प्ले ङ्क्षहदी तथा मिमिक्री तथा दूसरे सत्र में स्किट हिंदी तथा स्किट हरियाणवीं स्पर्धाएं होंगी।

शिक्षण खंड-4 के सेमिनार हॉल में प्रथम सत्र में क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो प्रकसन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन प्रकसन व क्लासिकल डांस और दूसरे सत्र में लाइट इंडियन वोकल सोलो व फॉक सांग जनरल स्पर्धाएं होंगी। स्टेज नम्बर तीन चौधरी रणबीर ङ्क्षसह सभागार में कार्यशाला स्टेज पर पहले सत्र में ऑन स्पॉट पेंटिंग व कोलाज व दूसरे सत्र में क्ले मॉडङ्क्षलग तथा मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी। सभागार के सेमिनार हाल एक मेंं प्रथम सत्र में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता होगी। साथ ही मयूर रंग मंच दूसरे सत्र में हरियाणवी आरकेस्ट्रा ग्रुप व कव्वाली प्रतियोगिताएं होंगी। 

आठ नवम्बर को यह कार्यक्रम होंगे

आठ नवम्बर को मेन हॉल में प्रथम सत्र में वन एक्ट प्ले संस्कृत, रिचुअल व फॉक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी सोलो तथा दूसरे सत्र में कोरियोग्राफी तथा इंडियन क्लासिकल आरकेस्ट्रा ग्रुप प्रतियोगिताएं होंगी। शिक्षण खंड-4 स्टेज पर प्रथम सत्र में ग्रुप सांग जनरल इंडियान, ग्रुप सांग हरियाणवी, फॉक सांग हरियाणवी सोलो तथा दूसरे सत्र में ग्रुप सांग वेस्ट्रन, वेस्ट्रन वोकल सोलो तथा वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो स्पर्धाएं होंगी। कार्यशाला स्टेज पर इस दिन पोस्टर मेङ्क्षकग, कार्टूङ्क्षनग व रंगोली की स्पर्धाएं होंगी। सभागार के सेमिनार हाल-1 की स्टेज पर कविता पाठ ङ्क्षहदी/उर्दू/इंगलिश/हरियाणवी/पंजाबी, एल्यूकेशन व डिबेट स्पर्धाएं होंगी। मयूर रंग मंच पर इस दिन दूसरे सत्र में सांग की स्पर्धा होगी। 

अंतिम दिन यह कार्यक्रम

अंतिम दिन मेन हाल में ग्रुप डांस हरियाणवी, फॉक डांस हरियाणवी सोलो मेल व फीमेल तथा ग्रुप डांस जनरल की स्पर्धाएं होंगी। कार्यशाला स्टेज पर स्पॉट फोटोग्राफी व इंस्टालेशन की स्पर्धाएं होंगी। पुरस्कार वितरण समारोह सभागार की मेन स्टेज पर होगा।  निदेशक युवा कल्याण अजीत ङ्क्षसह ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.