Move to Jagran APP

Yoga Tips: भिवानी की योगाचार्य के मोटापा घटाने के ये टिप्स बढ़े काम के, देश दुनिया में है चर्चे

भिवानी की ऋतु सिंह ने मोटापा घटाने के लिए योग अपनाया तो फिर योग की राह पर चल निकली। योग का यह सफर इसके बाद से निरंतर जारी है। पहले योग खुद सीखा और बाद में योग की ट्रेनिंग देनी शुरू की।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 03:33 PM (IST)
Yoga Tips: भिवानी की योगाचार्य के मोटापा घटाने के ये टिप्स बढ़े काम के, देश दुनिया में है चर्चे
हर घर योगमय स्वस्थ और सुखमय हो यही है भिवानी की ऋतु सिंह का सपना।

सुरेश मेहरा, भिवानी। बात वर्ष 2001 की हैं। ऋतु सिंह आदर्श महिला महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मोटापा बढ़ा तो चिंता हुई और छात्राओं से योग अपनाने की सलाह मिलने लगी। मोटापा घटाने के लिए योग अपनाया तो फिर योग की राह पर चल निकली। योग का यह सफर इसके बाद से निरंतर जारी है। पहले योग खुद सीखा और बाद में योग की ट्रेनिंग देनी शुरू की। भिवानी शहर से शुरू हु़आ योग का यह सफर प्रदेश, देश और फिर विदेशों तक पहुंचा। योगाचार्य ऋतु सिंह कहती हैं कि जिस घर की महिला स्वस्थ हो वह परिवार स्वस्थ हो जाता है। इसलिए गृहणियां योग जरूर करें। योग ही है जो खुद को स्वस्थ बनाता है। घर को स्वस्थ और सुखमय बनाता है। जब एक-एक घर और घर का प्रत्येक सदस्य स्वस्थ होगा तो समाज स्वस्थ होता है। स्वस्थ समाज ही सुखमय और समृद्ध समाज का निर्माण करता है।

loksabha election banner

ऋतु सिंह के नाम कई हैं उपलब्धियां

भिवानी की ऋतु सिंह के नाम योग में अनेक उपलब्धियां हैं। इनमें मुख्य रूप से देखी जाएं तो वर्ष 2015 में थाइलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड प्राप्त किया। इसके अलावा वर्ष 2013 और 2019 में योग की नेशनल चैंपियनशिप में इनके नाम रजत पदक रहा। वर्ष 2013 की नेशनल योगा चैंपियनशिप रांची में हुई थी तो वर्ष 2019 की राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप पंजाब में हुई थी।

योगाचार्य ऋतु सिंह।

विदेशी धरती पर भी दे चुकी हैं योग ट्रेनिंग

ऋतु सिंह हरियाणा और देश भर के दूसरे राज्यों में ही नहीं वर्ष 2005 में सिंगापुर और वर्ष 2006 में थाई लैंड में योग टीचर के रूप में योग की शिक्षा दे चुकी हैं। उनकी योग ट्रेनिंग से अनेक लोग योग अपना कर अपना जीवन सुखमय बना चुके हैं। वह बताती हैं कि योग गुरु महेंद्र सिंह और विकास अत्री ने योग की ट्रेनिंग देकर उनको इस मुकाम तक पहुंचाया है।

फिलहाल योग में पीएचडी कर रही ऋतु सिंह

ऋतु सिंह के जीवन में अनेक उतार चढ़ाव आए हैं। इनकी परवाह किए बिना उन्होंने योग को घर-घर पहुंचाने के लिए संघर्ष जारी रखा है। फिलहाल वह हिसार की ओम स्टेरिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार से योग में पीएचडी कर रही हैं। इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी से योग में बीएड कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि सबसे पहले महिलाओं काे योग अपनाना जरूरी है। योग ही जीवन को स्वस्थ और सुखमय बनाने में सबसे अहम है। इसलिए आइये हम सब मिल कर समाज को स्वस्थ बनाने का संकल्प लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.