विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के 8 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, 2 दिसंबर तक खुश्क रहेगा मौसम

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:00 AM (IST)

मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते हरियाणा के आठ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रात का तापमान 7 डिग्री के आसपास है और 2 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट। फाइल फोटो

आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. आठ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया।

  2. रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

  3. दिसंबर तक हरियाणा में मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। विज्ञानियों ने आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रात का तापमान भी नीचे सात डिग्री के आस पास चल रहा है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर दो दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा उत्तर व उत्तर पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।