वार्ड-3 में पेयजल लाइन दुरुस्त करने को गड्ढा खोदकर भूले कर्मचारी, जनता परेशान
जागरण संवाददाता हिसार वार्ड-3 में पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गड
जागरण संवाददाता, हिसार : वार्ड-3 में पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गड्ढा खोदकर छोड़ गए हैं। वहां आसपास सुरक्षा के कोई पुख्ता बंदोबस्त भी नहीं हैं। ऐसे में हादसा होने की डर बना हुआ है। गड्ढे के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। शहरवासियों ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से यह गड्ढा खोदकर छोड़ा हुआ है। करीब 4 से 5 फीट चौड़ा यह गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है। इस बारे में अभी तक अधिकारी न तो पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करवा पाए हैं और न ही इस गड्ढे के पास कोई सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करवाया गया है। उन्होंने प्रशासन ने गड्ढा भरने व जल्द पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। इस बारे में पार्षद शालू दीवान ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पेयजल लाइन दुरुस्त करने के लिए गड्ढा खोदा है। कई एरिया में पेयजल लाइन ठीक हो गई है। रामपुरा मोहल्ले की एक गली व मनोज प्रिटिग प्रेस वाली गली में पेयजल की समस्या बची है। उसके समाधान के लिए कार्य हो रहा है। यहां कई सालों से पेयजल समस्या आ रही थी। इस साल भी आई हुई है। यह लाइन दुरुस्त होने से कई कालोनियों की पेयजल समस्या दूर हो सकती है।