सामान्य वार्तालाप में अंग्रेजी शब्दों का बहिष्कार करें : आचार्य विद्या सागर
फोटो कैप्शन 2 हांसी संवाद सहयोगी हांसी संत शिरोमणि पूज्य 108 आचार्य विद्या सागर जी मह
फोटो कैप्शन: 2: हांसी:
संवाद सहयोगी, हांसी : संत शिरोमणि पूज्य 108 आचार्य विद्या सागर जी महाराज ने नई शिक्षा नीति में प्रस्तावित राष्ट्र भाषा हिदी व अन्य सार्वजनिक भाषाओं के प्रयोग के बारे में चिता जताते हुए कुछ सुझाव दिए है। उन्होंने कहा है कि नई शिक्षा नीति के प्रवर्तन के बावजूद अंग्रेजी शब्दों का व्यापक प्रचलन बंद नहीं हो रहा है और यह चूक व लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। समाजसेवी मुकेश जैन ने बताया कि आचार्य विद्या सागर महाराज ने लोगों से आह्वान किया है कि सामान्य वार्तालाप में अंग्रेजी शब्दों का बहिष्कार किया जाना चाहिए अन्यथा हिदी और अन्य प्रांतीय भाषाएं कभी भी मुख्यधारा में अपना स्थान नहीं बना पाएंगी। विद्या सागर महाराज ने कहा कि हमारी वैश्विक जिम्मेदारी भी बनती है कि किसी भी स्तर पर हमें अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग नहीं करना है। उन्होंने कहा कि जब तक हम अगली पीढ़ी को शिक्षण संवाद में अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग से पढ़ाते रहेंगे, तब तक यह समस्या खत्म नहीं होगी।