Move to Jagran APP

निगम चुनाव में पहली बार हाईटेक हुई महिला कार्यकर्ता, बूथों की संभाली जिम्‍मेदारी

इस बार नगर निगम चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या बेशक पिछली बार की अपेक्षा कम रही हो। मगर मैदान में महिलाएं इस बार अधिक सशक्त दिखीं।

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 03:30 PM (IST)
निगम चुनाव में पहली बार हाईटेक हुई महिला कार्यकर्ता, बूथों की संभाली जिम्‍मेदारी

हिसार, जेएनएन। इस बार नगर निगम चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या बेशक पिछली बार की अपेक्षा कम रही हो। मगर मैदान में महिलाएं इस बार अधिक सशक्त दिखीं। चुनाव लडऩे और वोट डालने के साथ-साथ जहां वोटिंग के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह दिखाया। वहीं पहली बार किसी मतदान केंद्र के बाहर लगे प्रत्याशी के बूथ पर भी महिलाओं ने सशक्त भूमिका निभाई। पटेल नगर के सामुदायिक केंद्र के बाहर महिलाएं लैपटॉप के साथ मौजूद रहीं और लोगों के बूथ और वोङ्क्षटग स्लीप ऑनलाइन चेक करके उन्हें निकाल कर दी। इन हाईटेक कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी वोटर स्लिप देकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

44 फीसद महिलाएं हैं मैदान में

वर्ष 2013 में हुए नगर निगम चुनाव में 20 वार्डों में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 41 फीसद यानी 122 उम्मीदवार महिलाएं थीं। इस बार मेयर व पार्षद के कुल 130 उम्मीदवारों में से 38 फीसद यानी 44 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।

महिलाओं ने प्रचार में भी निभाई अहम भूमिका

निगम चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रचार में भी अहम भूमिका निभाई। सुबह से लेकर शाम तक पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी प्रचार की कमान थामे रखी। प्रत्‍याशियों की पत्नियों ने भी साथ रह प्रचार किया तो वहीं मेयर और पार्षद पद के प्रत्‍याशियों के घरों में महिलाओं ने घर पर आने वाले कार्यकर्ताओं के‍ लिए रसोई संभाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.