Move to Jagran APP

आधुनिक तकनीकों की सहायता से श्रम व शक्ति का बचाव कर सकती हैं महिलाएं : डा. किरण सिंह

जागरण संवाददाता हिसार खेतीबाड़ी व घरेलू कार्यों में आधुनिक तकनीकों की सहायता से महि

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 07:08 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 07:08 AM (IST)
आधुनिक तकनीकों की सहायता से श्रम व शक्ति का बचाव कर सकती हैं महिलाएं : डा. किरण सिंह
आधुनिक तकनीकों की सहायता से श्रम व शक्ति का बचाव कर सकती हैं महिलाएं : डा. किरण सिंह

जागरण संवाददाता, हिसार : खेतीबाड़ी व घरेलू कार्यों में आधुनिक तकनीकों की सहायता से महिलाएं श्रम व शक्ति का बचाव कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को सुझ-बुझ से काम करने की जरूरत है। ये विचार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय के पारिवाकि संसाधन प्रबंध विभाग की प्रधान विज्ञानी डा. किरण सिंह ने कहे। वे गांव टोकस में अखिल भारतीय समन्वित कृषि अनुसंधान परियोजना (गृह विज्ञान) के तहत आयोजित एक कार्यशाला के दौरान ग्रामीण महिलाओं को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल की महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को लेकर गतिविधियों व जागरूकता उत्पन करना है। डा. किरण सिंह ने कहा कि वे कई बार महिलाएं दिन-रात मेहनत करती हैं लेकिन जानकारी के अभाव में उन्हें अधिक मेहनत के बावजूद परिणाम उसी अनुरूप नहीं मिल पाते। इसके अलावा हरी सब्जियों आदि को काटने को लेकर आधुनिक साग कटर का प्रयोग नहीं करती और इसी वजह से अधिक मेहनत व समय लगने के डर से वे अच्छा खानपान भी नहीं कर पाती। उन्होंने महिलाओं व किशोरियों में होने वाली आम समस्याओं व उनकी उचित देखभाल करने के बारे में अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को कपास चुगाई के लिए कपड़े का बैग, विकसित दरांती, सिर व चेहरे पर कैपरोन, एम.डी.वी. चूल्हा या धुंआ रहित चूल्हा आदि के उचित प्रयोग की जानकारी दी।सहायक विज्ञानी डा. पूनम मलिक ने महिलाओं को योग व प्राणायाम से होने वाले लाभों से अवगत करवाया। इस अवसर पर डा. अंजू अनेजा, कविता, सीमा सहित अनेक ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.