Move to Jagran APP

पुलिस थाने पहुंची महिला, बोली- तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, दूसरा पक्ष बोला- हमसे लूट की

महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी महिला और उसके साथियों पर घर में घुसकर लूटपाट का आरोप लगाया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 11:33 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 11:33 AM (IST)
पुलिस थाने पहुंची महिला, बोली- तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, दूसरा पक्ष बोला- हमसे लूट की

रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ज्‍यादातर मामलो में आरोपित जान पहचान वाले ही निकल रहे हैं। अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र की महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी महिला और उसके साथियों पर घर में घुसकर लूटपाट का आरोप लगाया है। दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सेक्टर-35 निवासी व्यक्ति ने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

इसमें उसके दो साथी भी शामिल रहे थे। उसकी सोने की चेन छीन ली और मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से चार महिला समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। इसमें बताया कि सभी उनके मकान में घुसे और 30 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है, जिस पर जांच की जा रही है।

सुनारिया गांव में युवक को चाकू मारे, गंभीर

रोहतक :  सुनारियां गांव में सोमवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक को गांव के बीच गली में ही चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल को पीजीआइ भर्ती कराया गया, जहां उसका देर रात तक उपचार चल रहा था।

सुनारिया गांव में दो पक्षों में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें 25  वर्षीय कुलदीप को चाकू मार दिया गया। युवक को घायल कर आरोपित फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए पीजीआइ भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। देर रात तक पुलिस घायल के बयान नहीं ले पाई थी। जांच अधिकारी उधम सिंह ने बताया कि अभी सूचना मिली है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.