दो बच्चों को साथ ले मालगाड़ी के सामने कूदी महिला, हालत गंभीर
महिला कि पहचान भिवानी के गांव खरक जाटान निवासी सविता पत्नी बंसी लाल के रूप में हुई है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस इस मामले की जानकारी जुटाने में जुटी है
रोहतक, जेएनएन। रोहतक में दो बच्चों को साथ लेकर महिला मालगाड़ी के आगे कूद गई। इस हादसे में मां ट्रेन की चपेट में आ गई और हाथ और पांव के अलावा सिर में गंभीर चोटें लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और लोग भी बचाव के काम में लग गए।
महिला को गंभीर हालत में पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। महिला कि पहचान भिवानी के गांव खरक जाटान निवासी सविता पत्नी बंसी लाल के रूप में हुई है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस इस मामले की जानकारी जुटाने में जुटी है। वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई है।
जानकारी के अनुसार दोपहर को मालगाड़ी के सामने एक महीला ने कूदने का प्रयास किया। साथ में दो बच्चे भी थे। जब किसी ने महिला को ट्रेन की चपेट में आते देखा तो वह भागे, मगर तब तक महिला चपेट में आ चुकी थी। महिला का हाथ बुरी तरह से कुचला गया और सिर में बहुत ज्यादा चोटें आई हैं। गनीमत रही कि साथ में लिए हुए दोनों बच्चों की जान बच गई और वो सुरक्षित हैं। वहीं महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।