अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बताए दो, महिला ने तीन मिनट में जन्मे 3 बच्चे, हर ओर चर्चा
महिला ने निजी अस्पताल में एक साथ ने 3 मिनट के अंदर 3 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें 2 लड़की और एक लड़का है। महिला पहली बार मां बनी है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
नारनौंद/हिसार, जेएनएन। जुड़वां बच्चे पैदा होने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं। मगर हिसार जिले में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों की मां बनी है। नारनौंद के वार्ड 11 की एक महिला ने जींद के एक निजी अस्पताल में एक साथ ने 3 मिनट के अंदर 3 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें 2 लड़की और एक लड़का है। महिला पहली बार मां बनी है।
डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चे स्वस्थ हैं। तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने की सूचना जैसे नारनौंद में लगी तो उसके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया और चौपालों पर सोमवार से यही चर्चा बनी हुई है। नारनौंद के वार्ड नंबर 11 निवासी पिंकी को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई। इसके बाद उसका पति संदीप व अन्य परिजन उसे लेकर शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग हो में पहुंचे।
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बताए थे दो बच्चे
महिला के पति ने पिंकी के पहले हुए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट दिखाई तो इसमें पेट में दो बच्चे होने की रिपोर्ट थी। डाक्टर ने इसके बाद डिलीवरी कराई तो एक-एक मिनट के फासले में पिंकी ने 3 बच्चों को जन्म दिया। महिला पिंकी के पति संदीप ने बताया कि जब पिंकी पेट से थी तो उन्होंने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाया था तो डाक्टर ने बताया था कि रिपोर्ट में आपकी पत्नी के गर्भ में दो बच्चे हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट तब फेल हो गई जब यहां आने के बाद उनकी पत्नी ने एक साथ दो की बजाय तीन बच्चों को जन्म दिया।